होम आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 26, 2022 09:58 PM

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव की जीत ऐतिहासिक है और केंद्र और उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक स्तर पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत है।

मोदी ने उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा "आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव की जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक स्तर पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। लोगों के समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।"

गौरलतब हो कि 2019 के लोक सभा चुनाव में आजमगढ़ से सांसद चुने गये अखिलेश यादव और रामपुर सीट से सांसद आजम खान के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। गत विधानसभा चुनाव में अखिलेश और आजम ने विधायक चुने जाने के कारण लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)