होम ‘क्लैट परीक्षा-2022’ में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 31 छात्रों का चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 26, 2022 06:58 PM

‘क्लैट परीक्षा-2022’ में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 31 छात्रों का चयन

‘क्लैट परीक्षा-2022’ में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 31 छात्रों का चयन

‘क्लैट परीक्षा-2022’ में सी.एम.एस. के  सर्वाधिक 31 छात्रों का चयन

लखनऊ, 26 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 31 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष कॉमन लॉ एडमीशन टेस्ट (क्लैट) में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। कन्सोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट परीक्षाफल जारी किये हैं। क्लैट में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. के ये मेधावी छात्र बंगलुरु, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, जोधपुर और पटियाला समेत देश भर के 23 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में अण्डर-ग्रेजुएट लॉ कोर्स एवं पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स में एडमीशिन ले सकेंगे एवं कानून स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. के ये होनहार छात्र आगे चलकर देश ही नहीं अपितु विश्व की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथापि प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था के प्रयासों को गति प्रदान करेंगे।

                सी.एम.एस. के इस वर्ष 31 छात्र क्लैट परीक्षा परिणाम में सफल हुए हैं, जिनमें आरूही अग्रवाल, वैभवी, वर्णिका चौधरी, वैभव प्रताप सिंह, अर्चित श्रीवास्तव, शाश्वत कृष्णा, शशांक तोमर, शुभम पाण्डेय, शिवांस त्रिपाठी, कशिश लालवानी, उत्कर्ष सिंह, आद्रिका दुबे, आशुतोष पाण्डेय, अर्पिता सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अभय सिंह यादव, अर्णव गुप्ता, ओजस, अनुष्का, अंशिका यथार्थ, तृप्ति कुशवाहा, एश्वर्या, प्रज्जवल वर्मा, अनुष्का सिंह, अविरल कुमार, भूमि वर्मा, प्रखर पाण्डेय, तान्या जायसवाल एवं काजल वर्मा शामिल हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन सभी मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के  अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)