होम अग्निपथ योजना में दिक्कत नहीं, युवाओं-छात्रों के साथ है सरकार: ब्रजेश पाठक
अग्निपथ योजना में दिक्कत नहीं, युवाओं-छात्रों के साथ है सरकार: ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अग्निपथ योजना में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा सरकार युवाओं के हित में काम कर रही है और सरकार युवाओं व छात्रों के साथ है। वह सोमवार को महराजगंज में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित कर रहे थे।डिप्टी सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब देश की कमान संभाली तो देश के हालात ठीक नहीं थे। भ्रष्टाचार व घोटाले का बोलबाला था। टू जी स्पेक्ट्रम व कोयला घोटाला हुआ। सेना के मकान के धन में भी बंदरबाट हुआ था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कमान संभालते ही स्थितियां बदल गईं। देश विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। आजादी के बाद कांग्रेस व अन्य सरकारों ने कश्मीर मुद्दे पर कुछ नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 समाप्त कर इतिहास रच दिया। गरीबों का जीरो बैलेंस पर जनधन खाता खुलवाया गया तो विपक्षी आलोचना कर रहे थे। लेकिन कोरोना काल में इस खाते की अहमियत समझ में आ गई। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा शासनकाल में अराजकतत्व हावी थे। भाजपा सरकार आने पर गुंडे-मवाली या तो प्रदेश छोड़कर चले गए या जेल में हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।