होम उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 20, 2022 10:45 PM

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है।      

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 मई को शाम उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में एक खाली पड़े प्लाट में खेल रही थी। इस बीच गांव के खर्जुल, जितेंद्र व वीरेंद्र प्लाट से नाबालिग किशोरी को पास के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। उनके कृत्य से वह बेहोश हो गई। वे सभी आरोपी किशोरी को बदहवास अवस्था में खेत में पड़ा छोड़कर भाग गए।      

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बेहाश पड़ी किशोरी को देखा और परिजनों को सूचना दी। किशोरी ने होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित की मां लगातार कोतवाली के चक्कर काटती रही। बीसलपुर पुलिस ने आज पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376ए, 376 डी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीसलपुर क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया है कि पीड़ित की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)