होम राहुल गांधी से पूछताछ जारी, प्रवर्तन निदेशालय ने कल फिर से बुलाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 20, 2022 10:08 PM

राहुल गांधी से पूछताछ जारी, प्रवर्तन निदेशालय ने कल फिर से बुलाया

राहुल गांधी से पूछताछ जारी, प्रवर्तन निदेशालय ने कल फिर से बुलाया

राहुल गांधी से पूछताछ जारी, प्रवर्तन निदेशालय ने कल फिर से बुलाया

नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पांचवें दिन 21 जून को जांच में शमिल होने को कहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गांधी, पूछताछ के लिए चौथे दिन सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे और यह सिलसिला जारी रहेगा। इससे एक दिन पहले गांधी ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मंगलवार को फिर से जांच में शामिल होने और धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

राहुल गांधी पहली बार 13 जून को, राष्ट्रीय राजधानी में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए थे और तब से वह चार बार एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत हो चुके हैं। कांग्रेस सांसद से अब तक 38 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है। ईडी, यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है जिसकी प्रोमोटर कांग्रेस पार्टी है। नेशनल हेराल्ड अखबार का स्वामित्व यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)