होम अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश और मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 20, 2022 10:31 PM

अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश और मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा

अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश और मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा

अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश और मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सेना में भर्ती संबंधी केंद्र की नयी योजना ‘अग्निपथ' को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

सपा प्रमुख यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है। वहीं मायावती ने कहा है कि देश की सुरक्षा व फौजी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान से जुड़ी योजना होने के बावजूद भाजपा नेतागण जिस प्रकार से इस बारे में अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वह घोर अनुचित है। यादव ने सोमवार को ट्वीट किया “देश के युवाओं में वर्तमान के प्रति निराशा-हताशा और भविष्य के प्रति आशंका-असुरक्षा का भाव, देश के विकास के लिए घातक साबित होता है। सरकारों का दायित्व देश के वर्तमान को सुधारना व भविष्य को सँवारना होता है।” उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।” 

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश में युवा आंदोलित हैं और रविवार को गृह विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश में अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में राज्य के 14 जिलों में अब तक कुल 34 मुकदमे दर्ज किये गये हैं, जबकि 387 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मायावती ने ट्वीट कर दी नसीहत
 बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, “केन्द्र की अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व फौजी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान से जुड़ी है, इसके बावजूद भाजपा नेतागण जिस प्रकार से अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वह घोर अनुचित है।” इसी ट्वीट में मायावती ने नसीहत दी “जनता में भ्रम व सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने वाली संकीर्ण राजनीति तुरन्त बंद हों।” बसपा प्रमुख ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा “ देश को अचंभित करने वाली नई सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ' , सरकार द्वारा नोटबन्दी व तालाबन्दी आदि की तरह ही, अचानक व काफी आपाधापी में थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में खासा आक्रोश है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)