होम जानलेवा साबित हो रही भीषण गर्मी! जौनपुर में हीट-स्ट्रोक ने ली युवा पत्रकार की जान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2022 09:27 PM

जानलेवा साबित हो रही भीषण गर्मी! जौनपुर में हीट-स्ट्रोक ने ली युवा पत्रकार की जान

जानलेवा साबित हो रही भीषण गर्मी! जौनपुर में हीट-स्ट्रोक ने ली युवा पत्रकार की जान

जानलेवा साबित हो रही भीषण गर्मी! जौनपुर में हीट-स्ट्रोक ने ली युवा पत्रकार की जान

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जानलेवा साबित हो रहा हे। जौनपुर जिले के युवा पत्रकार अजय सिंह का ‘हीट स्ट्रोक' के कारण निधन हो गया।  एक स्थानीय अखबार में कार्यरत 41 वर्षीय सिंह का बुधवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले जिले के सिकरारा इलाके से लौटते समय तेज धूप होने कारण उनकी तबियत खराब हो गयी थी। वे घर पर ही इलाज करा रहे थे। '       

परिजनों ने बताया कि बुधवार को दोपहर में वह शहर के सिविल लाइन इलाके में एक डाक्टर से दवा लेने गये हुए थे, तभी रास्ते में वह गश खाकर गिर पड़े। उन्हें जेसिज चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पत्रकार की मौत की खबर मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके परिवार में पत्नी और छोटे छोटे बच्चे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)