होम आम जनमानस के मुद्दों से ध्यान भटका कर रही भाजपा, राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस: नसीमुद्दीन
आम जनमानस के मुद्दों से ध्यान भटका कर रही भाजपा, राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस: नसीमुद्दीन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछताछ के तीसरे दिन बुधवार को सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और बृहस्पतिवार को लखनऊ में 'राजभवन' के घेराव की घोषणा की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं संचार विभाग के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ईडी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को फ़र्ज़ी मामला बनाकर पूछताछ के बहाने प्रताड़ित किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आम जनमानस के हित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पुलिस ने घुसकर जो अत्याचार किया है, उसने तो हर हद पार दी है। उनहोंने कहा कि कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ देशभर में सत्याग्रह तेज़ करेगी और बृहस्पतिवार, 16 जून को लखनऊ में राजभवन का घेराव भी किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।