होम अखिलेश ने भाजपा को संकल्प पत्र पढ़ने की दी नसीहत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2022 09:40 PM

अखिलेश ने भाजपा को संकल्प पत्र पढ़ने की दी नसीहत

अखिलेश ने भाजपा को संकल्प पत्र पढ़ने की दी नसीहत

अखिलेश ने भाजपा को संकल्प पत्र पढ़ने की दी नसीहत

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाते हुये कहा कि युवाओं से नौकरी का वादा करने वाली केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारें बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर कर रही हैं।       

यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की सरकार रोजगार देने की जगह बेरोजगारी दे रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुँच गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव के समय कह रहे थे कि 100 दिनों मे भर्ती निकाल कर रोजगार देंगे लेकिन अपना संकल्प पत्र भूल गए है। इन्हें अपने संकल्प पत्र को पढ़ना चाहिए और जनता के बीच बीच मे बताना चाहिए कि संकल्प पत्र के आधार पर कितना कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा शैली कुछ अलग है। इन लोगों को अपने लिए अलग से सलाहकार नियुक्त कर लेना चाहिए जिससे समय-समय पर सलाहकारों द्वारा भाषा शैली में सुधार किया जा सके। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी जांच की निंदा करते हुये उन्होने कहा कि यह दोहरी राजनीति है, सपा इसकी कड़ी निंदा करता है। अगर काग्रेंस की सरकार ने कोई गलत काम किया है तो भाजपा को उसका उदाहरण नही बनना चाहिए,पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। इनका ‘ला' कहीं और है ‘ऑडर्र' कहीं और है। महिलाओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। योगी सरकार सिफर् अपने लोगों को खुश करने के लिए कार्य कर रही है।      

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को रोजगार देने के की बात करते थे लेकिन भूल गए हैं युवाओं को रोजगार देना है तो दूर उनके बारे मे सोचते भी नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सरकारी भवन,एयर पोर्ट, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बिक रही है और रेलवे बिकने के कगार पर है। भाजपा अपनों के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जातिवाद की राजनीति कर रही है। न्याय के सिद्वान्त को भूल गयी है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। संविधान के नियमो को भूल कर बुलडोजर चलाया जा रहा है जो न्याय संगत नही है। सरकार का काम विकास करना होता है देश तथा प्रदेश को आगे बढ़ाना है लेकिन भाजपा सरकार इस कार्य मे फेल है।

गौरतलब हो कि पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चैधरी का विगत दिनों निधन हो गया था उनके परिजनों से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर आये थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)