होम नेशनल हेराल्ड केस : ED दफ्तर में लगातार तीसरे दिन राहुल से पूछताछ
नेशनल हेराल्ड केस : ED दफ्तर में लगातार तीसरे दिन राहुल से पूछताछ
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में लगातार तीसरे दिन भी ईडी ने पूछताछ की। हालांकि अभी पूछताछ खत्म हो गई है और राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं। राहुल गांधी से लगभग 9 घंटे पूछताछ की गई। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए शुक्रवार को पेश होने को कहा है।
बता दें सोमवार और मंगलवार को मैराथन पूछताछ के बाद एक बार फिर से बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे राहुल गांधी ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं। हालांकि पुलिस का पहरा बहुत सख्त रहा और प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल, अजय सिंह लल्लू समेत कई सीनियर नेता ईडी दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
वहीं ईडी ने दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को 'पूरी तरह गलत' बताते हुए खारिज कर दिया कि बुधवार को राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के दौरान उसके कर्मियों ने जबरन कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश करके पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मारपीट की। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का सुझाव दिये जाने के बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने 'उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों की पूरी तरह अवहेलना' करते हुए क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवधान पैदा करने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'आरोप पूरी तरह से गलत हैं और हम इनका जोरदार खंडन करते हैं।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।