होम राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगे अखिलेश
राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगे अखिलेश
राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की कल दिल्ली में बैठक होने वाली है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कल दिल्ली जाएंगे। बता दें कि अखिलेश यादव दिल्ली में होने वाली राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बैठक में हिस्सा लेंगे वहीं, इस बैठक में बसपा शामिल नहीं होगी।
18 जुलाई को है चुनाव
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होने हैं। इस चुनाव में निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य-सांसद और विधायक मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे। दरअसल राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से होता है। जिसमें संसद और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।