होम अमरनाथ गुफा में हुई बाबा बर्फानी की पहली पूजा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2022 09:11 PM

अमरनाथ गुफा में हुई बाबा बर्फानी की पहली पूजा

अमरनाथ गुफा में हुई बाबा बर्फानी की पहली पूजा

अमरनाथ गुफा में हुई बाबा बर्फानी की पहली पूजा

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के अनुष्ठान की शुरुआत करते हुए मंगलवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर में पहली प्रार्थना आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। औपचारिक रूप से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से शुरू होगी और यह 11 अगस्त रक्षा बंधन के दिन तक चलेगी।श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने ट्वीट किया, ‘‘वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के अनुष्ठान के तहत ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को भगवान शिव के पवित्र गुफा मंदिर में प्रथम पूजा की गई।'' एसएएसबी के मुताबिक बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितीश्वर कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रार्थना में भाग लिया। पर्यटन स्थल पहलगाम से 45 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की गुफा में इस बार 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के हिम शिवलिंग के दर्शन करने की उम्मीद है।

कोविड-19 महामारी के कारण दो वर्षों के बाद अमरनाथ यात्रा को आम लोगों के लिए फिर से शुरू किया गया है। गौरतलब है कि 2019 में अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के बाद केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर में कड़े प्रतिबंध लगाने के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यात्रा को रोक दिया गया था जबकि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में यात्रा के केवल अनुष्ठान आयोजित किए गए थे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)