होम अग्निपथ से निकलेंगे अग्निवीरः सेना में 4 साल की नौकरी, 6.9 लाख तक का सालाना पैकेज
अग्निपथ से निकलेंगे अग्निवीरः सेना में 4 साल की नौकरी, 6.9 लाख तक का सालाना पैकेज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें नौकरी छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा।
अग्निपथ योजना की बड़ी बातें
युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा
इस दौरान अग्निवीरों को आकर्षण वेतन मिलेगा
सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए और अवसर दिए जाएंगे
चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा
इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ जवान अपनी नौकरी को जारी रख सकेंगे
17.5 साल से 21 साल के युवाओं को मौका मिलेगा
ट्रेनिंग 10 हफ्ते से 6 महीने तक होगी
10/12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन
90 दिन अग्निवीरों की पहली भर्ती होगी
अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है, तो उसके परिजनों को सेवा निधि समेत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ब्याज समेत मिलेगी। इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा।
वहीं, अगर कोई अग्निवीर डिसेबिल हो जाता है, तो उसे 44 लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी। इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन मिलेगा।
पूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्तियां होंगी। जो लोग इन भर्ती परीक्षा में चयनित होंगे, उन्हें चार साल के लिए नौकरी मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चौथी साल तक बढ़कर ये 6.92 लाख तक पहुंच जाएगा. इसके अलावा अन्य रिस्क और हार्डशिप भत्ते भी मिलेंगे। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि दी जाएगी। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
क्यों किया गया फैसला
देश की सेवा की भावना रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा
सेना में शॉर्ट और लॉन्ग टर्म नौकरी का मौका मिलेगा
तीनों सेनाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।