होम जैन की याददाश्त जाने के दावे पर भाजपा ने साधा आप पर निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2022 09:21 PM

जैन की याददाश्त जाने के दावे पर भाजपा ने साधा आप पर निशाना

जैन की याददाश्त जाने के दावे पर भाजपा ने साधा आप पर निशाना

जैन की याददाश्त जाने के दावे पर भाजपा ने साधा आप पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोविड के बाद याददाश्त जाने के दिल्ली के गिरफ्तार मंत्री सत्येंद्र जैन के कथित दावे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व को मंगलवार को निशाने पर लिया और पूछा कि ऐसा शख्स कैसे मंत्री बना रह सकता है? ठाकुर ने ऐसे शख्स को मंत्रिमंडल में बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया और हैरानी जताई कि जैन कैसे विभाग चला सकते हैं? ठाकुर ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि जैन हिमाचल प्रदेश में लोगों को कैसे याद रख सकते हैं, जहां वह पार्टी मामलों के प्रभारी हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रूप से निचली अदालत को सूचित किया कि जैन को पूछताछ के दौरान जब कथित हवाला लेन-देन से संबंधित दस्तावेज़ दिखाए गए तो उन्होंने दावा किया कि कोविड संक्रमण के प्रभाव के कारण उनकी याददाश्त चली गई है। ईडी ने कथित अवैध लेन-देन से जुड़े मामले में धनशोधन के आरोप में जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस साल अप्रैल में जैन के परिवार से जुड़ी 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया था।

ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग के बाद पत्रकारों से कहा, “मुझे आश्चर्य है कि जो लोग अपनी याददाश्त खो बैठे हैं, वे कुछ सरकारों में कैसे मंत्री बने रहते हैं। केजरीवाल जी ने ऐसे मंत्रियों को रखा है जिनकी याददाश्त चली गई है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह भी बताना चाहूंगा कि ‘आप' ने एक ऐसा प्रभारी बनाया है जिनकी याददाश्त अच्छी नहीं है और कल उन्हें वह शख्स भी याद नहीं रहेगा, जिसने उनसे मुलाकात की है।” हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और ‘आप' पड़ोसी राज्य पंजाब में अपनी हालिया जीत के बाद पहाड़ी राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)