होम नर्सिंग कोर्स के लिये मानकों पर खरे नहीं उतरने 577 मेडिकल कॉलेज, आवेदन खारिज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 13, 2022 09:22 PM

नर्सिंग कोर्स के लिये मानकों पर खरे नहीं उतरने 577 मेडिकल कॉलेज, आवेदन खारिज

नर्सिंग कोर्स के लिये मानकों पर खरे नहीं उतरने 577 मेडिकल कॉलेज, आवेदन खारिज

नर्सिंग कोर्स के लिये मानकों पर खरे नहीं उतरने 577 मेडिकल कॉलेज, आवेदन खारिज

उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग और पैरा मेडिकल की मान्यता के लिए अक्तूबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच मिले 11 सौ आवेदनों में से मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 577 आवेदनों को खारिज किया है।  सरकार का दावा है कि महज पांच महीने में इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों को खारिज करने की पहली बार की गई कारर्वाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में विभाग को मानक अनुसार नर्सिंग और पैरा मेडिकल कोर्स की पढ़ाई कराने के निर्देशों के पालन का नतीजा है। इस बाबत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग और पैरा मेडिकल की पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये हैं।  

विभाग की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के मानकों का पालन करते हुए मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले संस्थानों की मान्यता खारिज की जा रही है। साथ ही पिछले छह महीने में 440 सेंटरों में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स चलाने की मान्यता भी दी गई है। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग जीएनएम की पढ़ाई के लिए सरकारी क्षेत्र में 20 फीसदी सीटों में इजाफा भी कर रहा है।  चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि नर्सिंग और पैरामेडिकल की शिक्षा को उच्च गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आईएनसी के मानकों का पालन करने वाले संस्थान ही नर्सिंग और पैरा मेडिकल के कोर्स संचालित कर पाएंगे। ताकि इनसे निकलने वाले छात्रों को नौकरी या रोजगार के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा बदलाव किया है। अब नर्सिंग और पैरा मेडिकल की परीक्षाएं दूसरे सेंटरों पर कराई जाएंगी। इसके तहत सितंबर के महीने में 50,000 से ज़्यादा छात्रों की वार्षिक परीक्षा होगी। हाल ही में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सपलीमेंट्री एग्जाम इसी प्रारूप पर कराए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)