होम जन विकास महासभा के द्वारा जानकीपुरम विस्तार में प्रतिदिन प्रातः काल 6:00 से योग शिविर का आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 7, 2022 06:59 PM

जन विकास महासभा के द्वारा जानकीपुरम विस्तार में प्रतिदिन प्रातः काल 6:00 से योग शिविर का आयोजन

जन विकास महासभा के द्वारा जानकीपुरम विस्तार में प्रतिदिन प्रातः काल 6:00 से योग शिविर का आयोजन

जन विकास महासभा के द्वारा जानकीपुरम विस्तार में प्रतिदिन प्रातः काल 6:00 से योग शिविर का आयोजन

लखनऊ :आज दिनांक 7 जून 2022 को प्रातः काल 6:00 से * श्री राम कथा के वाचक परम आदरणीय श्रद्धेय श्री सुधारीनंद महाराज जी* के *द्वारा योग साधना का मार्गदर्शन एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम योग शिविर में आए हुए महान योग साधकों को प्रदान हुआ जिसके अंतर्गत महाराज जी ने योग साधना के संबंध में अपना प्रकाश डालते हुए योग साधकों को यह बताया कि हम सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए जिस प्रकार हम सभी लोग प्रतिदिन खाना खाते हैं उसी प्रकार योग को भी अपने जीवन में प्रतिदिन करते हुए अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मनुष्य को किसी भी कार्य को करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी और आज के दिन हम सभी लोग यह संकल्प ले की यदि हम जिस दिन योग नहीं करेंगे तो उस दिन हम लोग भोजन भी ग्राहण ना करें , जिस प्रकार हमारे जीवन के लिए भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार अपने जीवन में हम सभी लोगों को योग भी जीवन में अवश्य ही प्रतिदिन करना चाहिए क्योंकि यदि हमारा शरीर ठीक रहेगा तभी हम कोई भी काम बगैर किसी परेशानी के सुगमता से कर सकते हैं 
 उपरोक्त अवसर पर लखनऊ जन विकास महासभा के योग प्रकोष्ठ के योग गुरु आदरणीय श्री विमल सिन्हा एवं सह योग गुरु श्री विजय कांत श्रीवास्तव एवं श्रीमती भारती, श्रीमती दिशा तिवारी, श्रीमती ममता , श्रीमती रेखा,  श्री राजीव कुमार गुप्ता. श्री कपिल गुप्ता, डॉ यादव,  श्री सक्सेना, श्री गौतम,  श्री रामस्वरूप, श्री राकेश सोनकर इत्यादि बहुत सारे योगा साधक उपरोक्त अवसर पर  डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय जानकीपुरम विस्तार में प्रातकाल उपस्थित रहे।  उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम की समाप्ति पर सहयोग गुरु श्री विजय कांत श्रीवास्तव जी के द्वारा प्रार्थना एवं  हास्य आसन के द्वारा योग का समापन किया गया!

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)