होम कौन हैं आसिम राजा, जिन्हें आजम ने बनाया रामपुर से उम्मीदवार; इमोशनल कार्ड भी खेला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 6, 2022 09:27 PM

कौन हैं आसिम राजा, जिन्हें आजम ने बनाया रामपुर से उम्मीदवार; इमोशनल कार्ड भी खेला

कौन हैं आसिम राजा, जिन्हें आजम ने बनाया रामपुर से उम्मीदवार; इमोशनल कार्ड भी खेला

कौन हैं आसिम राजा, जिन्हें आजम ने बनाया रामपुर से उम्मीदवार; इमोशनल कार्ड भी खेला

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर तमाम अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अब तक सपा से नाराज बताए जा रहे आजम खान ने ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की और कहा कि उनके पुराने साथी आसिम राजा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आजम खान ने आसिम के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि इस जीत से वह सबकी तकलीफों का हिसाब लेना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आसिम हार गए तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।


आसिम राजा रामपुर का जाना माना नाम हैं। वह 10 बार के विधायक आजम खान के करीबी नेताओं में शामिल हैं और इस समय सपा के नगर अध्यक्ष हैं। आसिम राजा शमसी बिरादरी से आते हैं। उनकी शमसी बिरादरी में मजबूत पैठ है। पूर्व में व्यापारी नेता रहे हैं। लंबे समय से सपा से जुड़े हुए हैं। उनकी गिनती आजम खान के भरोसेमंद लोगों में होती है। 

खुद आजम खान ने आसिम राजा के नाम का ऐलान करते हुए उन्हें अपना अजीज साथी और लंबा सियासी तजुर्बा रखने वाला बताया। उन्होंने कहा, हम आसिम राजा को लड़ाना चाहते हैं और आप सबकी तकलीफों का हिसाब लेना चाहते हैं।''

आजम खान ने कहा,  ''बहुत लंबी मुद्दत के लिए यह चुनाव नहीं है। हम एक ऐसी मिशाल पेश करेंगे, मैं पिछला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ता, लेकिन मुझे मालूम था कि कचहरी तक नहीं पहुचने दिया जाएगा, और चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। यह विधानसभा में आलम था जो दहशत थी और पुलिस का रोल था, जो यहां का इंतजामिया था, विधानसभा चुनाव में भी यह अंदाजा था। हमने आपके भरोसे पर खड़ा उतरने की कोशिश की है और दुआ करिए कि यह सिर मालिक के सिवा कहीं ना झुके। और इसके झुकने की नौबत आए तो यह सिर धर पर ना रहे।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)