होम पैगंबर पर टिप्पणी पर मायावती को आया गुस्सा, बीजेपी को दी हिदायत, कहीं ये बातें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 6, 2022 09:31 PM

पैगंबर पर टिप्पणी पर मायावती को आया गुस्सा, बीजेपी को दी हिदायत, कहीं ये बातें

पैगंबर पर टिप्पणी पर मायावती को आया गुस्सा, बीजेपी को दी हिदायत, कहीं ये बातें

पैगंबर पर टिप्पणी पर मायावती को आया गुस्सा, बीजेपी को दी हिदायत, कहीं ये बातें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी। किसी भी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं। 


उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस मामले में बीजेपी को भी अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए। केवल उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत जेल भेजना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि कानपुर में अभी हाल ही में जो हिंसा हुई है, उसकी तह तक जाना बहुत जरूरी। साथ ही, इस हिंसा के विरुद्ध हो रही पुलिस कार्रवाईयों में निर्दोष लोगों को परेशान ना किया जाए, बीएसपी की यह भी मांग।

दरअसल , बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के बयान पर कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। हिंसा के उग्र रूप लेने पर पुलिस को काबू पाने में काफी समय लग गया। पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग जख्मी हो गए। हालांकि पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस  पूरे मामले में तह  तक जाकर जांच पड़ताल कर रही है। वहीे बीजेपी ने भी पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने पर नुपुर को सस्पेंड कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)