होम पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से बिफरे अरब देश क्यों बढ़ा रहे चिंता; जानिए भारत के लिए कितने अहम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 6, 2022 09:13 PM

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से बिफरे अरब देश क्यों बढ़ा रहे चिंता; जानिए भारत के लिए कितने अहम

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से बिफरे अरब देश क्यों बढ़ा रहे चिंता; जानिए भारत के लिए कितने अहम

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से बिफरे अरब देश क्यों बढ़ा रहे चिंता; जानिए भारत के लिए कितने अहम

एक टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की चिंता बढ़ा रहा है। भारत के मित्र देशों में से एक सऊदी अरब, यूएई समेत कई देशों ने इस बयान की निंदा की है और भारत से कार्रवाई की मांग की है। कई देशों ने भारत के राजदूतों को तलब किया है और इस पर जवाब मांगा है। अरब देशों के आक्रामक रुख के बाद भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित किया है, जबकि ट्वीट करने वाले नवीन जिंदल को प्राथमिक सदस्यता से भी बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अरब देश भारत के लिए आखिर कितने अहम हैं और उनकी नाराजगी कैसे चिंताएं बढ़ा सकती है।


भारत और अरब देशों के बीच है 189 अरब डॉलर का कारोबार

भारत का 7 खाड़ी देशों के साथ 189 अरब डॉलर का कारोबार है। 2021-22 का यह आंकड़ा है। इन देशों में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं। भारत के कुल कारोबार में इन देशों की 18.3 फीसदी की हिस्सेदारी है। यही नहीं 5 अरब देशों में रहने वाले भारतीय जो रकम देश में भेजते हैं, वह कुल प्रवासी नागरिकों से मिलने वाली रकम का 54 फीसदी हिस्सा है। खासतौर पर यूएई, ओमान और सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते बीते कुछ सालों में बहुत अच्छे रहे हैं। यहां तक कि यूएई में तो हिंदू मंदिर का उद्घाटन का भव्य आयोजन भी पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुआ था। इस तरह कारोबारी संबंधों के अलावा सांप्रदायिक सद्भाव के स्तर पर भी अरब देशों और भारत के अच्छे संबंध रहे हैं। भारत के लाखों प्रवासी मजदूर इन देशों में बसे हैं, जो बड़े पैमाने पर राशि अपने घर भेजते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)