होम अखिलेश यादव ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान से की मुलाकात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2022 11:52 PM

अखिलेश यादव ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान से की मुलाकात

अखिलेश यादव ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान से की मुलाकात

अखिलेश यादव ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान से की मुलाकात

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के विधायक आजम खान से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।खान को रविवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के ‘मेडिसिन विभाग' में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यहां भर्ती आजम खान से मुलाकात की।''

बता दें कि इससे पहले खान के जेल में रहते अखिलेश ने उनसे मुलाकात नहीं की थी, जिससे दोनों के बीच दुरियां बन गई थी। वहीं अब इस सियासी मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि इस मुलाकात की अहम कड़ी कपिल सिब्बल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सपा के समर्थन से राज्यसभा जाने वाले कपिल सिब्बल, अखिलेश के लिए संकट मोचक की भूमिका में दिख रहे हैं। उनकी वजह से ये मुलाकात हुई है।

अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि खान की हालत ‘‘पूरी तरह स्थिर'' है। उच्चतम न्यायालय से धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद खान 20 मई को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा हुए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)