होम पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, सोने के 400 ग्राम पाउडर से साथ गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2022 11:47 PM

पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, सोने के 400 ग्राम पाउडर से साथ गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, सोने के 400 ग्राम पाउडर से साथ गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, सोने के 400 ग्राम पाउडर से साथ गिरफ्तार

पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने का 400 ग्राम पाउडर बरामद किया है जिसे वे जूतों में छिपाकर मुंबई ले जा रहे थे। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रामपुर के टांडा थाना अंतर्गत राहूपुरा निवासी आमिर सुहैल और हाजीपुर निवासी जुनैद सोने का 400 ग्राम पाउडर जूते की तली में छिपाकर दुबई से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी दिल्ली से वे मंगलवार को बरेली पहुंचे जहां से वे मुंबई रवाना होने वाले थे। 

पुलिस ने बताया कि संदेह होने पर दोनों की सघन तलाशी ली गई और उनके जूतों से सोने का करीब 400 ग्राम पाउडर बरामद हुआ। अधिकारियों ने कहा कि दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरकीब से सोना पाउडर लाया गया उससे प्रतीत होता कि दोनों आरोपी पेशेवर तस्कर हैं तथा उनके पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्हें मुंबई में आसिम नाम के व्यक्ति को सोने का पाउडर पहुंचाना था, ताकि इससे सोने के बिस्कुट बनाकर बेचे जा सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)