होम शाहजहांपुर: शादी के दूसरे दिन दुल्हन नकदी, सामान लेकर प्रेमी संग फरार
शाहजहांपुर: शादी के दूसरे दिन दुल्हन नकदी, सामान लेकर प्रेमी संग फरार
जिले में शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन घर का सामान, नकदी आदि लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कटरा थाने के प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पलिया दरोंवक्त गांव के रिंकू की बारात कुशीनगर के पटरवा गांव में 28 मई को गई थी और शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गयी।
उन्होंने बताया कि 31 मई की रात दूल्हा- दुल्हन कमरे में सो रहे थे, इसी बीच लाइट चली गई और दूल्हा गर्मी के चलते छत पर टहलने चला गया। सोलंकी के अनुसार जब दुल्हा वापस लौटा तो कमरे से उसकी पत्नी गायब थी, उसने घर में अपनी पत्नी की तलाश की परंतु वह नहीं मिली तथा वह नगदी के अलावा घर का सामान भी लेकर चली गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया की जो शिकायती पत्र मिला है उसमें आरोप लगाया गया है कि दुल्हन का बनारस में रहने वाले एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था और रात में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।