होम सी.एम.एस. का एक और छात्र बना आईएएस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2022 07:11 PM

सी.एम.एस. का एक और छात्र बना आईएएस

सी.एम.एस. का एक और छात्र बना आईएएस

सी.एम.एस. का एक और छात्र बना आईएएस

लखनऊ, 1 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के एक और छात्र स्पर्श वर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र यशार्थ शेखर (12वीं रैंक) आई.ए.एस.) में चयनित हुए हैं। इस प्रकार, सी.एम.एस. के दो छात्र इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित हुए हैं। सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन इन दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

                सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन दोनों होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ये मेधावी छात्र सम्पूर्ण समाज में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र रहे स्पर्श वर्मा सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. से ही हुई है। इन्होंने वर्ष 2016 में 95 प्रतिशत अंकों के साथ आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके उपरान्त, दिल्ली के रामजस कालेज से स्नातक करने के तुरन्त बाद वर्ष 2019 से ही आईएएस की तैयारी शुरू कर दी और दूसरे प्रयास में उल्लेखनीय सफलता अपने नाम की। स्पर्श के पिताजी भारतीय दूरसंचार सेवा में कार्यरत हैं जबकि माताजी गृहणी हैं।

               

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)