होम फारूक अब्दुल्ला से ED ने की तीन घंटे पूछताछ, जानिए क्या है मामला
फारूक अब्दुल्ला से ED ने की तीन घंटे पूछताछ, जानिए क्या है मामला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित आर्थिक अनियमितता से जुड़ा है। श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला सुबह 11 बजे राजबाग स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। अंदर जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कुछ आरोप भी लगाए।
दरअसल, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस पूछताछ को जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मैं समन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, चुनाव होने हैं और वे तब तक हमें परेशान करेंगे। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले सवाल-जवाब के दौर के बाद कार्यालय से बाहर निकलते समय तनाव रहित दिखे, लेकिन उन्होंने बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के सवालों का ज्यादा जवाब नहीं दिया।
असल में ईडी ने 27 मई को अब्दुल्ला को धन शोधन के मामले में उसके श्रीनगर कार्यालय में हाजिर होने के लिए समन जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे 84 वर्षीय अब्दुल्ला ने वर्ष 2019 में इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि वरिष्ठ नेता अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे जैसे उन्होंने अतीत में किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।