होम डिम्पल यादव आजमगढ़ से लड़ सकती है चुनाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 31, 2022 09:11 PM

डिम्पल यादव आजमगढ़ से लड़ सकती है चुनाव

डिम्पल यादव आजमगढ़ से लड़ सकती है चुनाव

 डिम्पल यादव आजमगढ़ से लड़ सकती है चुनाव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी लखनऊ में बैठक की। पार्टी सूत्रों की मानें तो आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी डिंपल यादव ही होंगी। वहीं रामपुर से आजम परिवार पर पार्टी फिर से दाव लगा सकती है। माना जा रहा है कि रामपुर से आजम की बहू या पत्नी को टिकट मिल सकता है। इस लेकर समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजम खान से दिल्ली में मुलाकता कर सकते है। बता दें आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के छोड़ने की वजह से खाली हुई है। वहीं उपचुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर चुकी है।  रामपुर में पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया  है कि रामपुर में हम किसी पार्टी को न ही समर्थन करेंगे न ही प्रत्याशी उतारेंगे।

बता दें कि अखिलेश यादव और आजम खान के  विधानसभा में जाने की वजह से दो लोकसभा सीटें खाली हुई है। अखिलेश यादव  करहल से विधायक है। वहीं आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से विधायक है। अब देखना होगा कि  उप चुनाव में दोनों सीट पर समाजवादी जीत दर्ज कर पाती है या नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)