होम UPSC 2021 का रिजल्ट घोषित, यूपी की बेटी श्रुति शर्मा ने किया टॉप
UPSC 2021 का रिजल्ट घोषित, यूपी की बेटी श्रुति शर्मा ने किया टॉप
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इन दोनों ही सूचियों को सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण मुख्य परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।
बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने वाली श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली है। वह अपनी पढ़ाई दिल्ली के जेएनयू से की है। श्रुति इतिहास की छात्रा है।
ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर
पहला स्थान - श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान - यक्ष चौधरी
सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
आठवां स्थान - इशिता राठी
नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।