होम ज्ञानवापी में अपने आप प्रकट हुए शिव, मुगलों ने की हिंदू धर्म को नष्ट करने की कोशिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 30, 2022 08:53 PM

ज्ञानवापी में अपने आप प्रकट हुए शिव, मुगलों ने की हिंदू धर्म को नष्ट करने की कोशिश

ज्ञानवापी में अपने आप प्रकट हुए शिव, मुगलों ने की हिंदू धर्म को नष्ट करने की कोशिश

ज्ञानवापी में अपने आप प्रकट हुए शिव, मुगलों ने की हिंदू धर्म को नष्ट करने की कोशिश

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब दूध का दूध पानी का पानी होने लगा है। सत्य क्या है, असत्य क्या है। नंदी की तपस्या सपनीभूत हो रही है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर भगवान शंकर अपने आप प्रकट हो रहे हैं।

साक्षी महाराज ने कहा कि भगवान की कृपा से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एक धर्मनिष्ट नेता और उत्तर प्रदेश की कुर्सी के रूप में योगी जी बैठे हैं। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है। लोग कहते थे कि अयोध्या में ईट रखने पर खून की नदियां बहाई जाएंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अयोध्या में गगनचुंबी मंदिर बन रहा है। मोदी जी ने बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनाया। अब ज्ञानवापी में भगवान प्रकट हो गए हैं।

इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने आगे कहा कि वामपंथियों ने मूल सिद्धांतों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत कर हमारे धर्म को कमजोर किया है। फिर भी हमारी संस्कृति और धर्म दुनिया में अब भी सर्वश्रेष्ठ है। विधर्मीओं और मुगलों ने हमारे धर्म को नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां बदलीं और शासन-सत्ता में मोदी-योगी जैसे व्यकि सत्तासीन हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)