होम आई.ए.एस. परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र यशार्थ शेखर लखनऊ टॉपर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 31, 2022 06:31 PM

आई.ए.एस. परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र यशार्थ शेखर लखनऊ टॉपर

आई.ए.एस. परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र यशार्थ शेखर लखनऊ टॉपर

आई.ए.एस. परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र यशार्थ शेखर लखनऊ टॉपर

लखनऊ, 31 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र यशार्थ शेखर ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यशार्थ अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ टॉपर रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उच्च पदों पर आसीन होकर सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सम्पूर्ण समाज में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है। सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।

                यशार्थ ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से सी.एम.एस. से प्राप्त की है एवं सदैव ही विद्यालय के होनहार छात्र रहे हैं। इन्होंने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा वर्ष 2013 में 96.20 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से उत्तीर्ण की। यशार्थ ने ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है, यही कारण है कि विद्यालय के मेधावी छात्र प्रतिवर्ष भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)