होम ज्ञानवापी केस में 4 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, आज मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलील रखी
ज्ञानवापी केस में 4 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, आज मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलील रखी
ज्ञानवापी विवाद मामले में आज सुनवाई हुई, जिसमें मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलील रखी। वहीं, कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख तय की है।
बता दें कि हिंदू पक्ष / वादी ने अदालत से हिंदू भक्तों को ज्ञानवापी मस्जिद में प्रवेश करने और मस्जिद के अंदर प्रार्थना करने की अनुमति देने के लिए अंतरिम राहत देने का आग्रह किया है।
विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन की पत्नी किरण सिंह की याचिका पर आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। वादी पक्ष के वकील शिवम गौड़ कोर्ट के सामने दलील पेश की। प्रतिवादी पक्ष के वकील अभय नाथ यादव ने अदालत से आग्रह किया कि वाद की कॉपी प्रतिवादी को दिया जाए उसको लेकर अदालत में चार बजे तक आर्डर कॉपी देने को कहां है। जिसमें प्रतिवादी अपनी आपत्ति दाखिल कर सके। कुछ देर में सामने आएगी अगली तारीख, कब पड़ी हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।