होम यूपी विधानसभा में सोमवार को चार दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी
यूपी विधानसभा में सोमवार को चार दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी
उत्तर प्रदेश की विधानसभा के दिवंगत चार पूर्व सदस्यों को संपूर्ण सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सदस्यों ने प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को प्रश्नकाल के बाद दिवंगत पूर्व सदस्यों मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक जयपाल सिंह (81), हाथरस के सादाबाद के पूर्व भाजपा विधायक ब्रजेंद्र सिंह (84), प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र से जनता दल के पूर्व विधायक राम लखन यादव (78) और बलरामपुर के उतरौला के पूर्व निर्दलीय विधायक समीउल्लाह (67) के निधन की सूचना दी।
अध्यक्ष ने शोक प्रस्ताव रखा और इसके बाद संपूर्ण सदन ने श्रद्धांजलि दी और दो मिनट मौन रहकर सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।