होम रोजगार देने की बजाए केंद्र छीन रही नौकरियां, राहुल गांधी बोले

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 28, 2022 10:00 PM

रोजगार देने की बजाए केंद्र छीन रही नौकरियां, राहुल गांधी बोले

रोजगार देने की बजाए केंद्र छीन रही नौकरियां, राहुल गांधी बोले

रोजगार देने की बजाए केंद्र छीन रही नौकरियां, राहुल गांधी बोले

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय उनकी नौकरियां छीन रही है और यह काम उसको महंगा पड़ेगा। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार नई नौकरियां नहीं दे रही लेकिन बची हुई नौकरियां छीनने में ज़रूर सक्षम है। याद रहे, यही युवा आपके सत्ता के घमंड को तोड़ेगा। इनके भविष्य को बर्बाद करना इस सरकार को महंगा पड़ेगा।''

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि रेलवे में 90000 पदों पर नौकरी मिलने की संभावना समाप्त हो गयी है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर हमला किया और कहा, ‘‘बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, करोड़ों ने रोजग़ार की उम्मीद छोड़ दी, अब रेलवे में 50 प्रतिशत नौकरियां हमेशा के लिए ख़त्म। 91,629 पदों पर अब कभी भर्ती नहीं। गांव से शहर तक युवा, रेलवे और सेना में भर्ती के लिए दिन रात जुटे हैं, मग़र मोदी सरकार में भर्ती और उम्मीद दोनों ख़त्म।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)