होम IPL खेल कर घर वापस लौटे धवन, पिता ने लात-घूंसे से किया स्वागत

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 28, 2022 06:25 PM

IPL खेल कर घर वापस लौटे धवन, पिता ने लात-घूंसे से किया स्वागत

IPL 2022 शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स इस साल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इससे नाराज़ धवन के पिता ने बेटे के घर आते ही उस पर टूट पड़े और जमकर लात-घूंसे बरसाए

IPL खेल कर घर वापस लौटे धवन, पिता ने  लात-घूंसे से किया स्वागत

IPL 2022 शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स इस साल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इससे नाराज़ धवन के पिता ने बेटे के घर आते ही उस पर टूट पड़े और जमकर लात-घूंसे बरसाए।

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन अंतिम दौर पर है। लीग का आखिरी हफ्ता बचा है और सिर्फ दो मैच बाकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पिता उनकी जमकर कुटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को धवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही धवन घर में घुसते हैं। उनके पिता उन पर कहर बनकर टूट पड़ते हैं। पहले वे शिखर को एक झापड़ मारते हैं। उसके बाद धक्का देकर उन्हें गिरा देते हैं और लात मारते हैं। तभी ये सब देख पास में खड़ा एक पुलिस वाला उन्हें रोकने की कोशिश करता है। हालांकि ये वीडियो सिर्फ धवन ने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया था।

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''नॉक आउट के लिए क्वालीफाई नहीं होने पर मैं अपने पापा द्वारा नॉक आउट कर दिया गया।'' धवन के वीडियो शेयर करने के बाद फैंस जमकर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने धवन के पिता 'बप्पू तेरे से भी ऊपर के अभिनेता निकले।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)