होम सी.एम.एस. गोमती नगर में यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन समारोह में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 28, 2022 08:46 PM

सी.एम.एस. गोमती नगर में यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन समारोह में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

सी.एम.एस. गोमती नगर में यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन समारोह में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

सी.एम.एस. गोमती नगर में यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन समारोह में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

लखनऊ, 28 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन’ समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे वर्ष भर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता विद्यालय का गौरव देश-विदेश में बढ़ाया है। सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होने वाले छात्र, भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में चयनित छात्र, नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा में चयनित छात्र, फिजिक्स ओलम्पियाड, मैथ्स ओलम्पियाड, बॉयलॉजी ओलम्पियाड में चयनित छात्र समेत उन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कला, साहित्य व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अपने मेधात्व का परचम लहराकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इन मेधावी छात्रों को सी.एम.एस. की ही पूर्व छात्रा व वर्तमान में आई.ए.एस. अधिकारी सुश्री ट्विंकल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुश्री ट्विंकल सिंह, आई.ए.एस., ने कहा कि ऐसे समारोह के लिए सी.एम.एस. बधाई का पात्र है। इस प्रकार के समारोह छात्रों की हौसला-अफजाई करते हुए हैं और उन्हें आगे बढ़कर सफलता अर्जित करने हेतु प्रेरित करते हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को आशीर्वाद व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के छात्र  आगे चलकर निश्चित रूप से अपने ज्ञान व प्रतिभा का उपयोग मानवता की भलाई के लिए करेंगे। समारोह की संयोजिका एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर बधाई दी । इस अवसर पर सी.एम.एस. की पूर्व छात्रा रही श्रीमती सुलक्षणा मिश्रा, मैनेजर, एस.बी.आई. एवं विद्यालय के टॉपर छात्र रहे सुमित त्रिपाठी भी उपस्थिति थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)