होम जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी कि अनंतनाग के के बिजबेहरा इलाके के शितिपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और ऑपरेशन चलाया गया। अभी तक दो आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। साथ ही आतंकियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अभी इलाके की तलाश जारी है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि, दोनों आतंकियों की पहचान की जा चुकी है। मारे गए दो आतंकवादियों में से एक की पहचान चकवांगुंड निवासी इश्फाक अह गनी के रुप में हुई है जोकि अनंतनाग का रहना वाला है। दूसरे आतंकी की पहचान यावर अयूब डार निवासी डोगरीपोरा के रुप में हुई है, जोकि अवंतीपोरा का रहने वाला है। ये दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम से संबद्ध है। दोनों कई आतंकी अपराधों में शामिल थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।