होम 100 साल से अधिक पुरानी प्रमुख मस्जिदों के गोपनीय सर्वे की मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2022 10:00 PM

100 साल से अधिक पुरानी प्रमुख मस्जिदों के गोपनीय सर्वे की मांग

100 साल से अधिक पुरानी प्रमुख मस्जिदों के गोपनीय सर्वे की मांग

100 साल से अधिक पुरानी प्रमुख मस्जिदों के गोपनीय सर्वे की मांग

देश में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि वो देश की सौ साल से अधिक प्राचीन और प्रमुख मस्जिदों की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के जरिए एक गोपनीय सर्वे कराने का निर्देश दे।


जनहित याचिका में सौ साल से अधिक पुरानी प्रमुख मस्जिदों के तालाबों और कुओं से वुजू को स्थानांतरित करने के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है। वुजू एक इस्लामी प्रक्रिया है जिसे मस्जिदों में प्रवेश से पहले शरीर के अंगों को साफ करने के लिए अपनाई जाती है। 

इन्होंने दायर की है कोर्ट में याचिका

जनहित याचिका में कहा गया है कि ऐसी मस्जिदों का गोपनीय सर्वेक्षण किया जा सकता है ताकि वहां से यदि कोई अवशेष मिले तो अनावश्यक सांप्रदायिक तनाव और धार्मिक भावनाओं को आहत करने से बचा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता शुभम अवस्थी की ओर से अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा के जरिए दायर की गई है। 

वहीं, सप्त ऋषि मिश्रा ने गोपनीय सर्वे होने और रिपोर्ट जमा किए जाने तक विवादित संपत्तियों को किसी भी पक्ष या उनके हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। कोर्ट में दायर जनहित याचिका में प्रतिवादियों को सभी प्राचीन और प्रमुख मस्जिदों पर सर्वे करने के निर्देश देने की मांग की गई है जो 100 साल से अधिक पुरानी है और महाभारत, रामायण, पुराणों, वेदों और उपनिषदों में उपस्थिति के कारण विवादों में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)