होम जिलाधिकारी ने किया उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2022 09:54 PM

जिलाधिकारी ने किया उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन

बैठक में आए उद्यमियों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। बैठक में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने किया उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आज जिला उद्योग बंधु समिति का आयोजन किया गया। बैठक में आए उद्यमियों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। बैठक में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए ।तथा उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर प्रकरण डिफाल्टर होने के कारण उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसीएस को लंबित प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। वाणिज्य कर में 1 प्रकरण लंबित होने के कारण जिलाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित करने को कहा, इसके अतिरिक्त प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 5 प्रकरण लंबित होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने बताया कि सबसे अधिक यूपीएसआईडीसी में 12 प्रकरण लंबित हैं जिस हेतु समिति के सामने जिलाधिकारी को आर एम यूपीएसआईडीसी ने आश्वस्त किया कि शनिवार तक सभी प्रकरण निस्तारित हो जाएंगे। साथ ही जिला उद्योग बंधु समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इकाइयों के बिजली के बिल लगातार गलत प्राप्त हो रहे हैं, जिस हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन इकाइयों के बिल अधिक प्राप्त हुए हैं वह इकाइयां सूची बनाकर साथ ही अधिक प्राप्त होने वाले बिल उपलब्ध कराएं, जिससे कि प्राप्त होने वाले अधिक बिजली बिलों की जांच करवाई जा सके। उद्यमी गणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि रेलवे माल गोदाम के पास ट्रकों की लंबी लाइन लग जाती है जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद उप संभागीय परिवहन अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए, तथा प्रकरण को जल्द ही निस्तारित करने को कहा। बैठक के दौरान उपस्थित उद्यमी गणों ने यह भी अवगत कराया कि स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जल रही है जिस हेतु जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र प्रेषित कर अवगत कराने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, सहित अन्य अधिकारी एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)