होम हर मुद्दे पर चर्चा और जवाब देने को तैयार है यूपी सरकार: सीएम योगी
हर मुद्दे पर चर्चा और जवाब देने को तैयार है यूपी सरकार: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार हर एक मुद्दे का जवाब देगी। जिस भी विषय को चर्चा के लिए अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किया जाएगा, उसका पूरा जवाब सरकार देगी। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में अच्छा काम होगा तो राज्य के हर जन प्रतिनिधि को भी सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को सर्वदलीय बैठक में यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान क्या हुआ यह जानकारी की। उन्होंने पूछा कि आखिर विभिन्न विशेष सत्र में जनहित के मुद्दों पर राज्य सरकार ने कैसे काम किया। सरकार इन कार्यक्रमों को कैसे आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17वीं विधानसभा के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनवरत चर्चा सदन में कराई गई। पूरी चर्चा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अन्य केन्द्रीय मन्त्रियों द्वारा वर्चुअली सुना गया। प्रधानमंत्री ने रात में स्वयं फोन कर इस पहल के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा था कि संयुक्त राष्ट्र संघ की अपेक्षा के अनुरूप सतत विकास पर प्रदेश की विधानसभा में चर्चा होना एक दुर्लभ क्षण है। यह प्रदेश विधानसभा के सदस्यों के सकारात्मक रूप से कार्य करने को दर्शाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।