होम जानिए अखिलेश यादव ने क्यों कहा 35 दिनों तक चले विधानसभा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 22, 2022 11:08 PM

जानिए अखिलेश यादव ने क्यों कहा 35 दिनों तक चले विधानसभा

जानिए अखिलेश यादव ने क्यों कहा 35 दिनों तक चले विधानसभा

जानिए अखिलेश यादव ने क्यों कहा 35 दिनों तक चले विधानसभा

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि केवल 5 या 6 दिन के विधानसभा के बजट सत्र में आम जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकेगी। कम से कम 35 दिनों तक सत्र चलाया जाए। बजट सत्र लम्बा चलना चाहिए ताकि विस्तार से बजट पर चर्चा हो।अखिलेश यादव ने सपा विधानमंडल दल की बैठक में यह बात कही। असल में विधायकों द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने इसका समर्थन किया और कहा कि यह मुद्दा सदन में प्रमखता से उठाया जाएगा।बैठक में सदन के बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ता चला गया है। भाजपा के सभी वादे झूठे निकले हैं। भाजपा सरकार ने बिजली का बिल आधा करने का वादा किया, जिसके सापेक्ष विद्युत आपूर्ति ही आधी रह गई है। फिक्सरेट पर बुनकरों को बिजली देने का काम समाजवादी सरकार ने किया था, भाजपा उनके साथ अन्याय कर रही है। गरीबों के घरों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। निर्दोषों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार विपक्षी दलों विशेष कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को विधानसभा चुनाव के बाद फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान कर रही है।पीपीपी मॉडल पूरी तरह विफल साबित हुआ है। विगत पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताने के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। उसने सिर्फ नाम बदलने और अपने नाम के पत्थर लगाने को ही विकास समझा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)