होम अनिल विज से मिले शेख कबीर, हरियाणा के व्यापारियों को दिया व्यवसाय करने का संदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 21, 2022 09:24 PM

अनिल विज से मिले शेख कबीर, हरियाणा के व्यापारियों को दिया व्यवसाय करने का संदेश

अनिल विज से मिले शेख कबीर, हरियाणा के व्यापारियों को दिया व्यवसाय करने का संदेश

 अनिल विज से मिले शेख कबीर, हरियाणा के व्यापारियों को दिया व्यवसाय करने का संदेश

अंबाला: दुबई शेख मजीद राशिद अल मुल्ला के सचिव शेख कबीर ने अनिल विज से मुलाकात की। लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जनता दरबार में विज को फोटो के साथ प्रशंसापत्र भेंट किया। शैख ने हरियाणा के व्यापारियों को उनकी कम्पनी मैजिस्टिक इन्वेस्टमेंट के माध्यम से व्यापार की पेशकश की। शैख कबीर अनिल विज की कार्यप्रणाली से खुश नजर आये।

यूनाइटेड अरब अमीरात स्थित दुबई के माजिद रशीद अल मुल्ला के निजी सचिव कबीर आज अंबाला स्थित हरियाणा के गृहमंत्री उनके जनता दरबार में मिले, शेख द्वारा भेजी गई उनके साथ एक फोटो व प्रशंसा पत्र भेंट किए। उनका धन्यवाद करते हुए अनिल विज ने कहा कि जब वे दुबई गए थे तो उन दोनों के बीच हरियाणा में व्यापार को लेकर कई बातें हुई थी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने दुबई और हरियाणा के बीच होने वाले व्यापार के मुद्दे को लेकर बातचीत की थी। आज उनसे मिलने आए कबीर शेख ने बताया हरियाणा के व्यापारी दुबई के साथ व्यापारिक संबंध बनाना चाहते हैं तो वे उनकी संस्था मजेस्टिक इन्वेस्टमेंट के द्वारा व्यापार करने के लिए उनसे जुड़ सकते हैं।

वहीं दुबई से आए कबीर शेख ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए कहा कि अनिल विज के साथ दुबई के शैख़ मजीद रशीद अल मुल्ला के गहरे संबंध हैँ, विज अपने प्रदेश की जनता की भलाई के काम कर रहे हैं। शैख़ ने संदेश दिया हैं कि यदि हरियाणा के व्यापारी उनके देश के साथ व्यापार करना चाहते हैं तो वे उनकी मैजिस्टिक इन्वेस्टमेंट कामनी के जरिये कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)