होम सी.एम.एस. छात्रा द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया डा. जगदीश गाँधी ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 14, 2022 08:27 PM

सी.एम.एस. छात्रा द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया डा. जगदीश गाँधी ने

सी.एम.एस. छात्रा द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया डा. जगदीश गाँधी ने

सी.एम.एस. छात्रा द्वारा लिखित पुस्तक का  लोकार्पण किया डा. जगदीश गाँधी ने

लखनऊ, 14 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आज सी.एम.एस. के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय में आयोजित एक समारोह में अपने ही विद्यालय की छात्रा सुलक्षणा मिश्रा की पुस्तक ‘सीप के मोती’ एवं ‘द अनसंग वर्सेज’ का लोकार्पण किया। ये दोनों पुस्तकें क्रमशः हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में काव्य संग्रह हैं। इस अवसर पर सी.एम.एस. के पूर्व छात्र व पी.सी.एस. अधिकारी दिव्यांशु पाण्डेय समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। इस अवसर पर डा. गाँधी ने श्रीमती सुलक्षण को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रा की ये पुस्तकें युवा पीढ़ी के लिए संजीवनी की तरह है जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने को निरन्तर प्रेरित करती रहेगी। इस प्रेरणादायी पुस्तक के माध्यम से सुलक्षणा ने छात्रों व युवाओं का बहुत अच्छी तरह से मार्गदर्शन किया है।

                श्रीमती सुलक्षणा मिश्रा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा रही हैं और यहीं से उच्चअंकों के साथ आई.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की। विज्ञान की छात्रा होने के बावजूद साहित्य में इनकी गहरी रूचि है एवं हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में धाराप्रवाह कविता व कहानी लेखन करती हैं। पुस्तक लोकार्पण के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में श्रीमती सुलक्षणा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा मेरी रोल मॉडल है, जिन्होंने मुझे सदैव अपने सपनों को पूरा करने का हौसला दिया।  उन्होंने विद्यालय के वर्तमान छात्रों को संदेश देते हुए ‘समय प्रबन्धन’ पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।श्रीमती सुलक्षणा  वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के स्थानीय प्रधान कार्यालय में प्रबन्धक के पद अपनी सेवायें प्रदान कर रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)