होम 16 मई को लखनऊ आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, योगी कैबिनेट को देंगे सुशासन का मंत्र
16 मई को लखनऊ आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, योगी कैबिनेट को देंगे सुशासन का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को लखनऊ में योगी सरकार के मंत्रियों से रूबरू होंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री का यूपी के मंत्रियों के साथ इस तरह का संवाद पहली बार होने जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व बृजेश पाठक व अन्य सभी मंत्री प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। यहीं पर रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हों गई हैं।
प्रधानमंत्री का योगी सरकार के मंत्रियों से इस तरह मिलने का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। 16 मई की शाम को प्रधानमंत्री कुशीनगर से लौटकर लखनऊ पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मंत्रियों को सुशासन व विकास के बारे में चर्चा करेंगे और संदेश देंगे। साथ ही किसी मंत्री से उसके विभाग के काम के बारे में भी बात कर सकते हैं। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में पुलिस अधिकारियों संग बैठक की और सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने पर जोर दिया गया।
मंत्रियों को इस आयोजन में शिरकत करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहा गया है। बताते चलें कि बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। लुंबिनी से लौटकर कुशीनगर होते हुए वह शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। तब उस वक्त उनका मंत्रियों से संवाद नहीं हुआ था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।