होम दावोस से पूरी दुनिया में पहुंचेंगे यूपी के ओडीओपी उत्पाद, बढ़ेगा निर्यात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 14, 2022 07:56 PM

दावोस से पूरी दुनिया में पहुंचेंगे यूपी के ओडीओपी उत्पाद, बढ़ेगा निर्यात

दावोस से पूरी दुनिया में पहुंचेंगे यूपी के ओडीओपी उत्पाद, बढ़ेगा निर्यात

दावोस से पूरी दुनिया में पहुंचेंगे यूपी के ओडीओपी उत्पाद, बढ़ेगा निर्यात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के उत्पाद स्विटजरलैंड के दावोस के जरिए पूरे विश्व में पहुंचेंगे। 22 से 26 मई तक दावोस में होने वाले वैश्विक आर्थिक मंच पर पूरी दुनिया से आने वाले प्रतिनिधियों को ओडीओपी उत्पादों का गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा। केंद्र सरकार की मांग पर प्रदेश सरकार की ओर से इस ओडीओपी उत्पादों के 600 गिफ्ट हैंपर भेजे गए हैं।
गिफ्ट हैंपर में कन्नौज का इत्र,  लखनऊ की चिकनकारी एवं जरी-जरदोजी के सामान, वाराणसी का रेशमी स्टॉल, मैनपुरी की तारकशी के उत्पाद और आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी के उत्पाद शामिल हैं। इन गिफ्ट हैंपरों से वैश्विक पटल पर ब्रांड यूपी की पहचान और परवान चढ़ेगी। 


 प्रदेश के हर जिले के कुछ उत्पाद ऐसे हैं, जो अपनी खूबियों के नाते वहां की पहचान हैं। ऐसे उत्पादों के उत्पादन में पीढ़ियों से लोग लगे हैं। उनके परंपरागत हुनर के संरक्षण, संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार ने 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश के प्रथम स्थापना दिवस पर इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया था। बाद में केंद्र सरकार ने भी इस योजना की तारीफ की। इस योजना ने कम समय में पूरे देश में अपनी खास छाप छोड़ी है। उप्र से होने वाले निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की हिस्सेदारी करीब 72 फीसदी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)