होम ज्ञानवापी मस्जिद: 52 लोग, चार तहखाने...जानें चार घंटे के सर्वे में क्या-क्या हुआ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 14, 2022 07:33 PM

ज्ञानवापी मस्जिद: 52 लोग, चार तहखाने...जानें चार घंटे के सर्वे में क्या-क्या हुआ

ज्ञानवापी मस्जिद: 52 लोग, चार तहखाने...जानें चार घंटे के सर्वे में क्या-क्या हुआ

ज्ञानवापी मस्जिद: 52 लोग, चार तहखाने...जानें चार घंटे के सर्वे में क्या-क्या हुआ

ज्ञानवापी प्रकरण में अदालत के आदेश पर शनिवार को मस्जिद परिसर के अंदर सर्वे शुरू हो गया। पहले दिन मस्जिद की पश्चिमी दीवार और तहखाने के चार कमरों की वीडियो और फोटोग्राफी हुई। कमरों की दीवारों व दरवाजों की मापी कराई गई। दीवारों पर अंकित आकृतियों की स्थापत्य शैली को रिकॉर्ड में लिया गया। सर्वे के दौरान तीनों कोर्ट कमिश्नर-अजय कुमार मिश्र, विशाल सिंह और अजय प्रताप सिंह सहित 52 लोग मौजूद थे। इनमें जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा तथा पुलिस आयुक्त ए.सतीश गणेश भी थे। कोर्ट कमिश्नर व पक्षकार पुलिस की सुरक्षा के बीच सुबह साढ़े सात बजे ज्ञानवापी परिसर पहुंच गए थे। सुबह आठ बजे से चार घंटे तक सर्वे चला। इस दौरान मस्जिद के तहखानों के दो कमरों के ताले तो खुल गए जबकि दो कमरों के ताले तोड़ने पड़े। सर्वे के संबंध में किसी ने कुछ बोलने से इनकार कर दिया। कोर्ट कमिश्नर व अधिवक्ताओं ने कहा कि यह विधिक प्रक्रिया है, जिस पर बोलना उचित नहीं है। डीएम ने बताया कि 50 फीसदी सर्वे पूरा हो गया है। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने चाबी सौंप दी थी। सभी पक्षों ने कमीशन की कार्यवाही में मदद की। सभी संतुष्ट हैं। किसी की ओर से आपत्ति नहीं हुई है। रविवार को भी कार्यवाही जारी रहेगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)