होम पीएम आवास लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, 2099 लोगों के खाते में भेजे गए 18 करोड़

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 12, 2022 08:37 PM

पीएम आवास लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, 2099 लोगों के खाते में भेजे गए 18 करोड़

पीएम आवास लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, 2099 लोगों के खाते में भेजे गए 18 करोड़

पीएम आवास लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, 2099 लोगों के खाते में भेजे गए 18 करोड़

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। आवास बनवाने के लिए उनकी धनराशि खातों में भेज दी गई है। 2099 लाभार्थियों के खातों में 18 करोड़ चार लाख से ज्यादा धनराशि भेजी गई है। इस धनराशि से अपना आवास तुरंत बनवाएं।परियोजना अधिकारी डूडा डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण के अध्यक्ष डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुमोदन के बाद 2099 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया है।उन्होंने बताया कि इसमें 251 लाभार्थियों को पहली किस्त, 768 लाभार्थियों को दूसरी किस्त और 1080 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी गई है। उन्होंने बताया कि कुल 18 करोड़ चार लाख से ज्यादा धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। जिन लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है वह अपना आवास तुरंत बनवाना शुरू कर दें। इसके अलावा जिन को तीसरी किस्त मिली है वह अपना आवास जल्द से जल्द कंप्लीट करा लें। बताते चलें कि इससे पहले 1841 लाभार्थियों को धनराशि भेजी जा चुकी है।
आवास के नाम पर मांगे पैसा तो करें शिकायत
परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि आवास दिलाने या आवास में पैसा दिलाने के लिए कोई अगर पैसे की मांग करें तो इसकी शिकायत तुरंत करें। जिससे कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि किसी को भी पैसा देने की जरूरत नहीं है, जो धनराशि दी गई है उससे अपना आवास तुरंत बनवाएं। उन्होंने बताया कि आवासों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। आवास न बनवाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)