होम राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को होगा चुनाव, कई बड़े चेहरे अब नहीं दिखेंगे
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को होगा चुनाव, कई बड़े चेहरे अब नहीं दिखेंगे
केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि जून और अगस्त के बीच राज्यसभा के कई नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके साथ ही कई बड़े चेहरों का कार्यकाल राज्यसभा से समाप्त हो रहा है।दरअसल, चुनाव आयोग की सूचना के मुताबिक चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी होगी। उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 1 जून को नामांकनों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 3 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे, 10 जून को मतदान होंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे शुरू हो जाएगी।
इन राज्यों की सीटों के लिए होगा मतदान
यह भी बताया गया है कि 21 जून एक अगस्त के बीच कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके बाद उनकी सीटें खाली हो जाएंगी। इनमें उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा 11 सीटों पर मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु और महाराष्ट्र से 6-6, बिहार से 5, कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश से 4-4, मध्य प्रदेश और ओडिशा से 3-3, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से 2-2 तथा उत्तराखंड से एक सीट पर चुनाव होगा। इसके अलावा मनोनीत सांसदों की सात सीटें भी रिक्त हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।