होम स्टेज पर चढ़ी लड़की तो भड़क गए मुस्लिम नेता, गवर्नर ने लताड़ा
स्टेज पर चढ़ी लड़की तो भड़क गए मुस्लिम नेता, गवर्नर ने लताड़ा
केरल के मलप्पुरम में एक मदरसा भवन के उद्घाटन के दौरान मुस्लिम नेता बुरी तरह भड़क गए। वह आयोजक को बुरा-भला कहने लगे और धमकाने लगे। दरअसल यहां प्राइज देने के लिए एक 10वीं की स्टूडेंट को स्टेज पर बुला लिया गया था। यह देखते ही मुस्लिम नेता बुरी तरह भड़क गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यहां रामपुरम जिले में एक मदरसा भवन का उद्घाटन हो रहा था। उद्घाटन में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पनक्कड़ सैयद अब्बास अली शिहाब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। जब पुरस्कार वितरण होने लगा तो एक दसवीं की छात्रा का नाम पुकारा गया। उसे पुरस्कार दिया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय नाराज हो गए और आयोजकों को फटकारने लग गए।घटना को लेकर केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि क्या हमारी बेटियों के बारे में अब धार्मिक नेता फैसला लेंगे जो कि महिलाओं के प्रति भेदभाव की भावना रखते हैं। अगर बेटियों के साथ अत्याचार होता है और हम शांत रहते हैं तो यह एक अभिषाप की तरह है। उन्होंने कहा कि अगर केरल की सरकार इस बारे में बोलती तो हमें कुछ कहने की जरूरत न पड़ती। लेकिन यहां कोई नहीं बोल रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।