होम वरिष्ठ आईपीएस डीएस चौहान को मिला यूपी के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 12, 2022 08:22 PM

वरिष्ठ आईपीएस डीएस चौहान को मिला यूपी के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

वरिष्ठ आईपीएस डीएस चौहान को मिला यूपी के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

वरिष्ठ आईपीएस डीएस चौहान को मिला यूपी के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

यूपी सरकार ने पुलिस महानिदेशक अभिसूचना डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान को पुलिस महानिदेशक (विभागाध्यक्ष) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। वर्ष 1988 बैच के आईपीएस डॉ. चौहान स्थाई नियुक्ति होने तक इस पद पर बने रहेंगे। उनके पास डीजी विलिजेंस का भी चार्ज है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
आदेश में कहा गया है कि वर्ष 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल के पुलिस महानिदेशक पद से स्थानान्तरित हो जाने के कारण शासन द्वारा जनहित में डॉ. चौहान को डीजीपी अभिसूचना के साथ-साथ डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का फैसला किया गया है। उल्लेखनीय है कि शासन ने बुधवार को डीजीपी मुकुल गोयल को हटाकर डीजीपी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेज दिया था। इसके साथ ही डीजीपी नागरिक सुरक्षा के पद पर कार्यरत बिश्वजीत महापात्रा को डीजीपी कोआपरेटिव सेल के पद पर स्थानान्तरित कर दिया था। शासन का आदेश मिलने के बाद मुकुल गोयल ने डीजीपी का कार्यभार एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को सौंप दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)