होम यूपी के किसानों को लेकर अच्छी खबर, सीएनजी बनाने के लिए गोबर खरीदेगी योगी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 11, 2022 09:26 PM

यूपी के किसानों को लेकर अच्छी खबर, सीएनजी बनाने के लिए गोबर खरीदेगी योगी सरकार

यूपी के किसानों को लेकर अच्छी खबर, सीएनजी बनाने के लिए गोबर खरीदेगी योगी सरकार

यूपी के किसानों को लेकर अच्छी खबर, सीएनजी बनाने के लिए गोबर खरीदेगी योगी सरकार

यूपी के किसानों और पशु पालकों को लेकर अच्छी खबर है। अब पशु पालकों को गोबर फेंकने या उसे ठिकाने लगाने को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। योगी सरकार ने इसको लेकर पहल शुरू की है। साथ ही आवारा गोवंश को रखने की तैयारी भी यूपी सरकार कर रही है। जानकारी के अनुसार योगी सरकार निराश्रित गोवंश की गौशालाओं, किसानों और पशु पालकों से गोबर खरीदेगी। यूपी सरकार गोबर खरीदकर सीएनजी बनाने वाली कंपनी को बेंचेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगी सरकार किसानों से डेढ़ रुपये किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे किसानों, पशु पालकों को बड़ा फायदा होगा। 
आवारा गोवंश रखने की तैयारी
विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष ने आवारा पशुओं का बड़ा मुद्दा बनाया था। हालांकि आवारा पशुओं से किसान भी परेशान देखे गए थे। इनके रख रखाव को लेकर योगी सरकार ने तैयारी कर ली है। योगी सरकार ने गौ अभयारण्य योजना के तहत आवारा गोवंश पशुओं को रखेगी। अभयारण्य योजना गौशालाओं से अलग होगी। इसमें कम से कम पांच हजार आवारा गोवंश रखे जा सकेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)