होम बच्चों के वैक्सीनेशन और बड़ों को बूस्टर डोज लगाने को लेकर जानें क्या बोले सीएम योगी
बच्चों के वैक्सीनेशन और बड़ों को बूस्टर डोज लगाने को लेकर जानें क्या बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्देश दिए हैं कि यूपी में बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों को बूस्टर डोज लगाने में और तेज किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीती सात मई को प्रदेश में 2000 से अधिक एक्टिव केस थे, सब नए केस की संख्या में कमी देखी जा रही है। कल की पॉजिटिविटी 0.03% रही। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरी है
मुख्यमंत्री बुधवार को टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति को सफलता पूर्वक चलाने से प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1432 एक्टिव केस हैं। इसमें 1374 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 179 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 56, गाजियाबाद में 37, लखनऊ में 21 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि 231 लोग स्वस्थ भी हुए। जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। इसे लागू कराएं। लोगों को जागरूक करें। टेस्ट की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 85 लाख डोज लगाई जा चुकी है जबकि 11 करोड़ 23 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।