होम यूपी डीजीपी पद से हटाए गए मुकुल गोयल, आदेश की अवहेलना पर एक्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 11, 2022 09:19 PM

यूपी डीजीपी पद से हटाए गए मुकुल गोयल, आदेश की अवहेलना पर एक्शन

यूपी डीजीपी पद से हटाए गए मुकुल गोयल, आदेश की अवहेलना पर एक्शन

यूपी डीजीपी पद से हटाए गए मुकुल गोयल, आदेश की अवहेलना पर एक्शन

योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकुल गोयल को डीजीपी पद से हटा दिया है। योगी सरकार ने मुकुल गोयल का तबादला करते हुए उन्हें डीजी सिविल डिफेंस का जिम्मेदारी सौंपी है। मुकुल गोयल अब डीजी सिविल सिक्योरिटी का कामकाज देखेंगे। यूपी सरकार के सूचना विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के चलते डीजीपी पद से मुक्त करते हुए उन्हें महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) के पद पर भेजा गया है।फिलहाल गोयल की जगह नई नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी गोयल को पिछले साल जुलाई में ही राज्य का पुलिस प्रमुख बनाया गया था। अंतरिम आदेश के तहत उन्हें पुलिस महकमे में नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक पद पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही यूपी के नए डीजीपी की तैनाती की घोषणा की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)